Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2021

नयन कहूँ या नयना

नयना का मन आज थोड़ा उदास था। वो बार बार सोच रही थी कि ये सब कैसे हो सकता है। वो बार बार अपने दुपट्टे से खेल रही थी। उसकी जिंदगी एक ऐसे मुकाम पर थी जहां से लौटना कम से कम उसके लिए तोह संभव नहीं था। वो बेहद खूबसूरत और सेंसेटिव लड़की थी। अपने परिवार से अलग एक फ्लैट में रहती थी। एक सफल कैरियर वुमन के साथ वो व्यवहार कुशल लड़की भी थी। लेकिन मैं आपको बता दूं कि नयना शुरू से लड़की नहीं थी। वो एक सुंदर सा लड़का थी जो क्रॉस ड्रेसिंग करते करते कब एक सुंदर सी लड़की मैं तब्दील हो गई उसे खुद पता न चला। बात शुरू होती है छह साल पहले……! नयन शुरू से ही बेहद सुंदर लेकिन शर्मीला सा लड़का था। उसकी मां एक मानी हुई स्टेज डांसर थी। जहां उनका डांस होता था तो ये समझो कि स्टेज पर आग लग जाती थी। उनकी एक डांस एकेडमी भी थी जहां शहर की जानी मानी हस्तियों के बच्चे डांस सीखने आते थे। उनका कुल मिला कर काफी प्रभाव था। नयन से बड़ी एक बहन भी थी जो सबसे अलग स्वभाव कि लड़की थी। उसे बस पढ़ने का शौक था, वो फैशन डिजाइनर बनने का कोर्स कर रही थी। पैसों की कोई दिक्कत नहीं थी क्यूं की नयन कि मां के स्टेज शो से अनाप शनाप पैसा आता थ

Few Captions from net